बेगुसराय, जुलाई 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी स्थित द्वारिका पैलेस के उत्सव हॉल में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की धन्यवाद सह आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन ने की। सभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने बिहार सरकार द्वारा 36 वर्षों बाद पंचायतों के परिसीमन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

मुखिया संघ के अध्यक्ष का बयान मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि परिसीमन से त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। पंचायतों के विकास की रफ्तार बढ़ेगी तथा राज्य की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में कटौती की गई थी लेकिन सामूहिक संघर्ष के बल पर कई अधिकार वापस मिले हैं। शेष मांगों ...