अमरोहा, अप्रैल 23 -- अमरोहा। क्लस्टर में बदलाव करने के बाद भी दो ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतों के खातों से धनराशि निकाल ली। मामले में दोनों पर आज कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इसके अलावा फर्जी तरीके से प्रमोशन मामले में भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। हसनपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हुमा परवीन और रोनिल अली ने 14 मार्च को तत्कालीन डीएम को शिकायती पत्र देकर उनको आवंटित क्लस्टर की पंचायतों का चार्ज नहीं मिलने का आरोप लगाया था। मामले में डीएम के आदेश पर एडीपीआरओ विमल कुमार की जांच में सामने आया कि पंचायत सचिव कावेंद्र सिंह ने शाहपुर कलां, कनेटा, झुंडी माफी समेत कई पंचायतों से और रामनिवास ने सौंहत, सुल्तानपुर भीमा, कुआंडाली, पंडकी व चमर पतेई पंचायतों से लाखों रुपये की धनराशि निकाली है। दोनों पंचायत सचिवों ने करीब 18 लाख रुपये की...