अल्मोड़ा, सितम्बर 19 -- अल्मोड़ा। पंचायतों को अधिक संवैधानिक अधिकार, पर्याप्त विकास बजट और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। रचनात्मक महिला मंच और ग्राम प्रधान संगठन के संयुक्त बैनर तले जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली। शुक्रवार को जुलूस जालीखान से शुरू होकर तहसील मुख्यालय तक पहुंचा। यहां हुई सभा में ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत और प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। ज्ञापन में प्रत्येक ग्रामसभा को न्यूनतम 25 लाख रुपये की वार्षिक ग्राम निधि आवंटित करने और विकास योजनाओं की धनराशि को ग्रामसभा की योजना के अनुरूप ही खर्च करने की शर्त रखी गई है। संगठन ने 29 विषयों से जुड़े विभागीय कर्मचारियों की ग्रामसभा के प्रति सीधी ...