सहारनपुर, सितम्बर 8 -- सहारनपुर। विकास भवन स्थित पंचायत राज विभाग के कार्यालय में पंचायत राज विभाग के प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपनिदेशक पंचायत सहारनपुर मंडल राघवेंद्र द्विवेदी ने विकासखंडवार कार्यों की प्रगति का अनुसश्रवण करते हुए कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के नौ विकास लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए सहायक विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों एवं प्रशासकों से जनसरोकारों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी विकासखंडों को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रगति के लिए 15 दिन का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्म...