पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- सैफई। पंचायत चुनाव समय से न होने की आशंका के बीच सैफई ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई और बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। बैठक में पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने से उत्पन्न होने वाली स्थिति पर चिंता जताई। बैठक के बाद प्रधानों ने सामूहिक रूप से एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 26 मई एवं 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है, जबकि वर्तमान परिस्थितियों में समय से चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधान संघ ने सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.