गौरीगंज, अप्रैल 8 -- अमेठी। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल क्रमशः मई और जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है, लेकिन कई आवश्यक प्रक्रियाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन लंबित होना तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित 'ट्रिपल टेस्ट' की प्रक्रिया अधूरी है। इन कारणों से निर्धारित समयावधि में पंचायत चुनाव संपन्न कराना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं दिख रहा है।गौरव सिंह ने कहा कि यदि इस स्थिति में पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है...