पंचायतों का कार्यकाल आज खत्म, प्रधान बनेंगे प्रशासक संभालेंगे काम
आगरा, मई 25 -- जनपद की 423 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मंगलवार 26 मई को खत्म हो जाएगा। शासन ने पंचायतों की व्यवस्था चलाने के लिए वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त करने के लिए सोमवार को आदेश जारी कर दिया। जिला प्रशासन पर शाम को यह आदेश प्राप्त होने के बाद जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को दिशा-निर्देश के साथ आदेश जारी कर दिया गया। शासन के आदेश में प्रशासक की भूमिका के बारे में बताया गया है कि, 27 मई से वर्तमान ग्राम प्रधान "प्रशासक" बनकर सामान्य (रुटीन) कार्य देखेंगे। कोई बड़ा नीति-निर्णय नहीं ले सकते। विशेष मामलों में निर्णय अगर जरूरी नीति संबंधी निर्णय लेना पड़े तो प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी-> जिलाधिकारी के पास जाएगा। यह भी पढ़ें- गांव की सरकार का आज आखिरी दिन, अब प्रधान ही प्रशासक मंजूरी के बाद ही निर्णय लागू होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.