पाकुड़, अप्रैल 25 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पंचायत सशक्तिकरण, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंचायत स्तर पर विकास को गति देने के लिए अपने सुझाव साझा किए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर कसबा में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को...