पाकुड़, सितम्बर 21 -- पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पंचम राज्य वित्त आयोग की अध्यक्षता में एनआईसी के माध्यम से जिला परिषद अध्यक्ष एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के मुखियाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, पंचायतों की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर पंचायत प्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की गई। आयोग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों, प्राथमिक आवश्यकताओं तथा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक उपायों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत...