पंचायती राज व्यवस्था और सुदृढ़ होगी : मंत्री
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ग्राम पंचायतें त्रिस्तरीय लोकतंत्रिक प्रबंध की रीढ़ हैं। उनको सुदृढ़ करते हुए ही गांवों का समग्र विकास संभव है। बिहार सरकार पंचायती राज व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रविवार को शहर के अहियापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कही। मौके पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायतों और इसके चुने हुए प्रतिनिधियों को और अधिक शक्तिशाली बनाया जाएगा। कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा के निजी आवास पर हुआ। इसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, लखिंदर भगत, रामानंद प्रसाद, उमेश गुप्ता, जयकांत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.