पंचायती राज विभाग ने 28 ग्राम पंचायत सचिवों को दिया नोटिस
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। पंचायती राज विभाग ने कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के 28 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पंचायत सचिवों को 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने का समय दिया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पंचम वित्त आयोग और 15वें केंद्रीय वित्त आयोग के तहत शासन स्तर से ग्राम पंचायतों द्वारा व्यय धनराशि की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में 98 प्रतिशत से कम प्रगति वाली जनपद की ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जिसमें बीसलपुर ब्लाक से तीन, बिलसंडा से तीन, पूरनपुर से चार, ललौरीखेड़ा से चार, मरौरी से चार, बरखेड़ा से पांच, अमरिया से पांच पंचायत सचिव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- इस माह शतप्रतिशत खर्च करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.