छपरा, जनवरी 21 -- दरियापुर। पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बुधवार को प्रखंड की प्रतापपुर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वे पंचायत सरकार भवन पहुंचे जहां उन्होंने पहले साफ सफाई की व्यस्था को देखा। फिर उन्होंने आरटीपीएस केंद्र,ग्राम कचहरी व ग्राम पंचायत कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। सचिव ने ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के सभी अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने योजनाओं की अभिलेखों की जांच के क्रम में अधिकारियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। जांच के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों,युवाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित किसी भी कार्य में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ आमलोगों की समस्याओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुसेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.