कौशाम्बी, जून 19 -- मिशन निदेशक पंचायती राज के निर्देश के क्रम में पंचायत राज विभाग की समस्त योजनाओं की जमीनी हकीकत खंगालने उपनिदेशक पंचायत मंडल मिर्जापुर समरजीत यादव शुक्रवार को बतौर नोडल जिले में पहुंचे। समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त जिला समन्वयक जिला परियोजना प्रबंधन एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं के कार्य जैसे उत्सव भवन, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन निर्माण, आरआरसी संचालन, डिजिटल लाइब्रेरी, प्लास्टिक यूनिट, गोवर्धन प्लांट आदि विषयों पर समीक्षा किया। संबंधित को निर्देशित किया सभी कार्यों का संचालन नियमित रूप से कराए एवं निर्माणाधीन कार्यों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण कर लिया जाए नोडल द्वारा समीक्षा बैठक के उपरांत विकासख...