लखीसराय, फरवरी 6 -- चानन, निज संवाददाता। भलूई पंचायत के बसुआचक गांव की तस्वीर पंचायती राज में भी नहीं बदल सकी। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले गांव के लोगों को अब भी है अच्छे दिन का इंतजार। वार्ड नं. 06 एवं 07 में बसे अधिकांश लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वार्ड नं.07 में बसे महादलित परिवार के घरों तक अब भी पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि हर घर नल जल योजना में करीब 20 लाख से ज्यादा राशि खर्च किया गया है। इतनी बड़ी राशि खर्च के बाद भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए कुआं या फिर निजी चापाकल के सहारे रहना पड़ रहा है। इन तमाम परेशानियों के बीच बड़ा सवाल यह है कि सूखे हलक की प्यास कैसे बुझाई जाए? सरकार लोगों तक पेयजल आपूर्ति के लिए नल-जल योजना लगाई, लेकिन इस योजना की दुदर्शा किसी से छिपी नहीं है। इस योजना को धरातल पर लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.