बाराबंकी, अप्रैल 26 -- सुबेहा। पंचायती राज मंत्री के आदेश पर जमीनहुसैनाबाद ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच एडीओ पंचायत करेंगे। विकास खंड हैदरगढ़ के रामपुर मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी संजय तिवारी ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से जमीन हुसैनाबाद ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान रामदीन साहू व प्रतिनिधि जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू द्वारा कराए गए विकास कार्यों में जमकर धांधली किया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मंत्री श्री राजभर ने अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिया है। मंत्री श्री राजभर का आदेश आते ही जांच सहायक विकास अधिकारी को सौंप दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.