सासाराम, मई 30 -- रोहतास, एक संवाददाता। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को प्रखंड के तेलकप पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिपराडीह गांव में नवस्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री ने नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चयनित तेलकप मुखिया अनिता टोप्पो से भी मुलाकात की। उन्होंने पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...