सासाराम, मई 10 -- सासाराम। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के सासाराम आगमन पर जिले की स्वच्छता आईकॉन डॉ. मधु उपाध्याय ने मिठाई खिलाकर बिहार सरकार में दोबारा मंत्री पद प्राप्त करने पर उनका स्वागत किया। उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। दोबारा पंचायती राज मंत्री के रूप में प्रभार ग्रहण करने के बाद सासाराम पहुंचने पर मंत्री ने इस विभाग में बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...