मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा का रविवार को सदादपुर चौक सुधा डेयरी के पास रालोमो नेता दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा के निजी आवास पर पहुंचकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं आम जानता से संवाद किया। पंचायत की समस्याओं को जाना और उसे दूर करने के लिए विभाग के अधिकारियों से बात की। मौके पर नवीन सिंह, सुशील कुशवाहा, सुनील यादव, सुरेश महतो, सुनील कुमार चौरसिया, सुरेंद्र ठाकुर, राम पुकार चौरसिया, रामनरेश चौरसिया, संजय कुशवाहा, रमाकांत, मुकेश रवि, संजय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.