जौनपुर, फरवरी 28 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर में कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें जिले के बक्शा विकास खण्ड के उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव ने प्रदेश स्तर पर आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार को प्रमाणपत्र प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण 22 से 26 फरवरी तक नेतृत्व प्रबंधन विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित प्रधान और सचिव शामिल हुए। जहां प्रतिभागियों को ग्राम विकास की योजनाओं, प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व कौशल से जुड़ी जानकारी दी गई। ज्योति यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में गांव के सर्वांगीण विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी मिली। समापन सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.