बोकारो, फरवरी 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार और सदमा कला पंचायत भवन में पंचायती राज पर चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, पंचायत सुदृढ़ीकरण, डिजिटल पंचायत सहित अन्य बिंदुओं पर मास्टर ट्रेनर रश्मि किरण, कंचन देवी,चंदना मिश्रा और ममता देवी ने विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मायापुर, उलगड्डा, बुंडू, दारिद, चलकरी दक्षिणी, पिछरी उत्तरी, पतकी, अंगवाली दक्षिणी, सदमा कला, ओरदाना, घरवा टांड, कोह, पेटरवार, अरजुवा, उत्तासारा, पिछरी दक्षिणी, चरगी, चांदो, खेतको के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.