छपरा, फरवरी 23 -- एकमा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में सोमवार को पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में नल-जल योजना से जुड़े अनुरक्षकों एवं भूमिदाताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए भूमिदाताओं ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना के लिए उन्होंने अपनी निजी जमीन उपलब्ध कराई थी। योजना का क्रियान्वयन तो शुरू हो गया, लेकिन पिछले पांच वर्षों से उन्हें जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका है। भुगतान के लिए वे प्रखंड से लेकर जिला कार्यालय तक लगातार चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। भूमिदाताओं ने आरोप लगाया कि मुआवजे की राशि संबंधित पंचायतों के वार्ड सदस्यों के खातों में भेज दी जाती है, लेकिन कई वार्ड सदस्य राशि मिलने के बावजूद भुगतान नहीं कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.