मोतिहारी, फरवरी 17 -- सुगौली, निसं। प्रखंड के बगही में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। पंचायत मुख्यालय ग्राम बगही में ही पंचायत सरकार भवन के निर्माण को अधिकारियों ने नियम संगत बताया। इसको लेकर पूर्व से बगही पंचायत के श्रीखंडी में भवन निर्माण की स्वीकृति के विरुद्ध ग्रामीणों की मांग के आलोक में सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजनम पासवान एवं अंचलाधिकारी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और संभावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि के संबंध में जानकारी दी। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण मुख्यालय में ही होना है। पूर्व में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका था। लेकिन, अब ग्रामीणों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.