पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की पहली सीढ़ी और आधार होती है। भारत गांवों का देश है और गांवों स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत में प्रति वर्ष 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। 1993में 73 वें संविधान संशोधन के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायती राज के आरंभिक स्तर पर ग्राम पंचायत निर्वाचित प्रतिनिधियों की सबसे महत्वपूर्ण संस्था है। गावों की दशा सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से ज्यादा जिम्मेदारी पंचायतों की होती है। यह भी पढ़ें- खटीमा में उत्साह से मनाया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया इस अवसर पर कृष्णा राम, जयपाल ...