समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- रोसड़ा। प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता मुखिया प्रेमा देवी ने की। कार्यक्रम में महती संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर योगदान के लिए एएनएम प्रमिला सिंह को फूल-माला व बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने वाले सभी सफाईकर्मियों को पाग, चादर व माला भेंट कर सम्मानित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुखिया प्रेमा देवी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के माध्यम से आम लोगों को एक ही स्थान पर पारदर्शी तरीके से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- महिला प्रधानों ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.