कन्नौज, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में मॉडल युवा ग्राम सभा एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' के तहत किया गया, जिसमें करीब 100 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, चेयरमैन हरिहर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडे, एबीवीपी के जिला महामंत्री शुभम विद्यार्थी और प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मॉडल युवा ग्राम सभा का मंचन किया, जिसमें सरपंच, सचिव और अन्य अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए ग्राम सभा की कार्यप्रणाली को प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- मॉडल युवा ग्राम...