पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अपनी समस्या और कार्यों के लिए पहले अपनी पंचायत से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही कराया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रतिदिन दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने के लिए कहा गया। गोष्ठी में सचिव प्रेम शंकर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री दीपावली हलधर, अमेला बाल, मालती बाछाड़, प्रसाद मजूमदार, विश्वजीत राय, रविंद्र नाथ और गोष्टपद मंडल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्रामसभा में विकास योजनाओं पर हुयी चर्चा यह भी पढ़ें- पंचायती राज दिवस पर मोतीपुर में ...