लखनऊ, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलों व ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्ण ढंग से भाग लिया। स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं के समाधान व शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।जिलों में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत राज विभाग की ओर से सभी जिलों में पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत उन्नति की समीक्षा की गई। विभाग के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर बधाई दी है और कहा है कि सशक्त ग्राम पंचायतें ही लोकतंत्र को मजबूत बना सकती हैं। यह भी पढ़ें- विकास खंड में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.