पंचायती राज की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए अचीवर्स होम के छात्र
हरिद्वार, अप्रैल 26 -- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह और एएमए संजय खंडूरी से मुलाकात कर पंचायत स्तर पर होने वाले प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह ने छात्रों को जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में प्रभावी तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण विकास की रीढ़ है, जिसके माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.