देवरिया, जुलाई 17 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पंचायती राज और बेसिक शिक्षा विभाग मिलकर परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलेंगे। खण्ड विकास अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को सचिवों के साथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मीटिंग करके योजना बनाई। बीडीओ एजाज अहमद और बीईओ राज किशोर सिंह ने कहा कि पंचायती राज और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूरत बदलेगी जाएगी। सभी स्कूलों में बाउण्ड्री वॉल के साथ ही गेट भी लगवाएं जाएंगे। स्कूलों में टायल्स लगवान के साथ ही बिजली, पानी और शौचालय का इंतजाम किया जाएगा। बच्चों को पठन पाठन के लिए ब्लैक बोर्ड आदि के भी इंतजाम किए जाएंगे।इस दौरान एडीओ पंचायत दीनानाथ प्रजापति, सेके्रटरी अश्विनी कुमार पंकज, बलवीर कुमार यादव, बैजनाथ गोंड, विजय कुमार या...