चंदौली, अगस्त 21 -- चंदौली। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बुधवार को कांग्रेसजनों ने मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की उपलब्धियों के चलते देश उन्हें आज भी याद करता है। कहा कि उनको 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। इन पांच वर्षों में ही उन्होंने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.