बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह पंचायती मंदिर नगर पालिका चौक में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातः हनुमान जी को स्नान कर चोला पहनाया गया। यजमान राजेंद्र गौतम, उमा गौतम ने श्रद्धा के साथ भगवान श्री हनुमान जी को स्नान कर चोला पहनाया तथा भगवान की आरती की। बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती में भाग लिया। पंडित सुरेश चंद ने बड़ी श्रद्धा से बाबा की पूजा अर्चना की तथा अन्य भक्तों ने बाबा का सुंदरकांड का पाठ बड़े ही श्रद्धा से किया। तत्पश्चात् भगवान का विशाल भंडारा किया गया। गौरव अग्रवाल एडवोकेट, सुभाष चंद्र अग्रवाल एडवोकेट, विशाल अग्रवाल महासचिव बार एसोसिएशन तथा राम मूर्ति गौतम, अमोघ दीक्षित आदि ने भगवान की आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...