मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी के पुरुषोत्तमपुर में पंचायती के दौरान दबंगों ने एक महिला पर हमला कर दिया। आरोपितों ने उसके और उसकी बेटी के कपड़े फाड़कर अभद्र व्यवहार किया। मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।बताया गया कि महिला के घर के पास किसी मामले को लेकर पंचायती चल रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज की। महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से पीड़िता, उसके पति और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- डायन के नाम पर की मारपीट स्थानीय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...