पंचायतीराज विभाग में स्वीकृत पद जल्द भरे जाएंगे
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पंचायतीराज विभाग में सभी स्वीकृत पद जल्द भरे जाएंगे। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने शुक्रवार को विभाग की ओर से विगत पांच वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद प्रस्तावित सभी पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी। इस दौरान विभागीय प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने विभाग के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न रिक्त पदों को भरने की जरूरत पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की बढ़ती जिम्मेदारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी मानव संसाधन उपलब्ध होना अत्यंत जरूरी है। पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह की ओर से इस दौरान पिछले पांच वर्षों की विभागीय प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। यह भी पढ़ें- पंचायतीराज विभाग में स्वीकृत पद जल्द भरे जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.