सीतापुर, फरवरी 20 -- सीतापुर। कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा शुक्रवार को गौरा अर्जुनपुर, गड़रियनपुरवा, खजुरिया, गुरईपुर नौव्वामहमूदपुर आदि गांव पहुंची। मनरेगा मजदूरों की सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम ने कहा पंचायतीराज में ही गांव का भविष्य है। पंचायतीराज ने गांव के वोटरों को ही गांव के विकास की चाबी दी है। लेकिन ब्लॉक के अफसरों और दलालों ने गांव के लोगों से यह अधिकार छीन लिया है। यह यात्रा फिर से यह पंचायतीराज कानून की चाबी गांव के लोगों को सौपनें का कार्य करेगी। इस दौरान सुनीला रावत, शिवप्रकाश सिंह, आनंद गौतम, अनिल गुप्ता, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.