पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक महानंदा सभागार में की गई। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत वार सहयोग शिविर का होगा आयोजन। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा उसके निकट चिन्हित सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा। डीएम अंशुल कुमार द्वारा बताया गया कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सरकार के निर्देश के आलोक में सहयोग शिविर का आयोजन पंचायतवार निर्धारित है। शिविर के लिए 30 दिन पूर्व से ही आवेदन प्राप्त किया जायेगा। मई माह के तृतीय मंगलवार यानि 19 मई से इसकी शुरूआत होगी। सहयोग शिविर में अपर समाहर्ता राजस्व,भूमि सुधार उप-समाहर्ता और अंचल अधिकारी स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने न्यायालय म...