पंचायतवार निगरानी की जिम्मेदारी तय
सहरसा, मई 17 -- सत्तर कटैया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नशीली दवा एवं शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर बिहरा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिहरा थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों के बीच पंचायतों का आवंटन किया गया है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में आम लोगों से संपर्क बढ़ाने और विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। यह भी पढ़ें- हर पंचायत के लिए 19 मई से कटिहार में शुरू होगा "सहयोग शिविर"
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.