पिथौरागढ़, मार्च 22 -- हिमस्खलन से बंद सोबला - ढाकर मोटर मार्ग में आवाजाही सुचारु हो गई है। पंचाचूली घूमने गए 10 पर्यटकों को सुरक्षित धारचूला लाया गया है। सड़क में अभी भी बर्फ जमा होने के चलते आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। बीआरओ की टीम सडक से बर्फ हटाने की कार्रवाई में लगी है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के चलते शुक्रवार रात को सोबला-ढाकर मोटर मार्ग में हिमस्खन हो गया। बालिंग और नागलिंग के बीच छंगला नाले में भी हिमस्खन आने से सड़क में आवाजाही बाधित हो गई। बालिंग और दुगतू के बीच गंगबेनाती नाले में भी भारी बर्फ और हिमस्खल के चलते सड़क में आवाजाही ठप हो गई। दस पर्यटक व स्थानीय लोग पंचाचूली घूमने गए थे, सड़क में भारी हिमस्खन के चलते वह फंस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.