पंचांग टुडे ( 17 नवंबर 2026): आज भद्रा और पंचक का साया, जानें मंगलवार के पूजा-पाठ के शुभ-अशुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 17 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि तड़के सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ हो चुकी है और बुधवार को सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक विद्यमान रहेगी। चंद्रमा मकर राशि उपरांत कुंभ राशि पर संचरण करेगा। सूर्य वृश्चिक राशि के गोचर में हैं। मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि मंगलवार व्रत करने से हनुमान जी की कृपा मिलने के साथ ही मंगल ग्रह दोष भी समाप्त होता है। आत्मविश्वास मजबूत होता है और संकटों से रक्षा होती है। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत सुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मसूर की दाल का दान करने से मंगल ग्रह अनुकूल होता है और शुभ परिणाम मिलते हैं। मंगलवार को पूजा-पाठ करने के बाद हनुमान जी की आरती अवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.