चम्पावत, जून 15 -- पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में 279 ट्रांजिट कैंप ने बनबसा मिलिट्री स्टेशन में पारंपरिक और हर्षोल्लास से अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया। 15 जून 2018 को स्थापित ट्रांजिट कैंप मुख्यालय मध्य कमान के अंतर्गत, सैनिकों को सेवा और सहयोग प्रदान कर रहा है। मुख्य अतिथि कर्नल आकाश अशोक तपाड़िया (सेना मेडल) स्टेशन कमांडर बनबसा छावनी एवं कमांडिंग ऑफिसर 26 राजपूत रेजीमेंट और विशिष्ट अतिथि महा प्रबंधक पावर स्टेशन टनकपुर ऋषि रंजन आर्य रहे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट के साथ मिलिट्री स्टेशन बनबसा के सभी रैंक, बनबसा एवं टनकपुर के भूतपूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और सैनिकों के परिवार समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व सैनिक संगठन के पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.