पिथौरागढ़, मार्च 16 -- धारचूला। नगर में पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ने रं पुस्तकालय के नवीनीकरण का शुभारंभ किया। सोमवार को हुए कार्यक्रम में कमाडेंट ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में ज्ञान, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कहा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा रं पुस्तकालय लंबे समय से स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अध्ययन व ज्ञान का केंद्र रहा है। इसके नवीनीकरण से पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाएं मिल पाएगी। कहा भारतीय सेना की इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और युवाओं को प्रेरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.