पंचशील नगर में जलजमाव खत्म करने के लिए 30 ट्रैक्टर हटाया गाद
रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। मानसून से पहले शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने पंचशील नगर क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर वार्ड संख्या-32 के पंचशील नगर में नालियों की सफाई, गाद निकासी और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण के बाद युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया है। सफाई शाखा की ओर से जलनिकासी बाधित करने वाली जाम नालियों की सफाई के लिए 15 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, बड़े नालों की सफाई के लिए पोकलेन मशीन लगाई गई है। पिछले तीन दिनों में करीब 30 ट्रैक्टर गाद हटाकर नालों की जलधारण क्षमता बढ़ाने का कार्य किया गया है。
सुपर सकर मशीन के अलावा मैनुअल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.