चंदौली, मई 28 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध विहार महामाया सरोवर सैदूपुर के तत्वावधान में गुरुवार की सुबह भव्य बुद्ध धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। श्रद्धालु करीब 300 मीटर लंबा पंचशील ध्वज सिर पर लेकर चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र बुद्धमय हो उठा। धम्म यात्रा सरैया पंचायत भवन से प्रारंभ होकर सरैया, बसाढ़ी कस्बा होते हुए सैदूपुर स्थित ज्योति बाल विद्या मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान "बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि" के उद्घोष तथा बुद्ध वंदना गीतों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।आयोजक गौरीशंकर मौर्य ने बताया कि ज्योति बाल विद्या मंदिर परिसर में शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक पांच दिवसीय सनातनी बुद्ध धर्म देशना कथा होगी। कथा का ...