पंचशील किसी धर्म विशेष की सीख नहीं : डा. विक्कू
मैनपुरी, जुलाई 30 -- नगर के ग्राम जसराजपुर स्थित वाईबीएस सेंटर में आयोजित साधना शिविर के दूसरे दिन बौद्ध भिक्षु डॉ. विक्कू उपनंद ने पंचशील के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचशील किसी धर्म विशेष की सीख नहीं, बल्कि मानव मात्र के लिए अनुशासित और सुखमय जीवन जीने की एक बेहतरीन कला है। गुरुवार को शिविर के दौरान डॉ. उपनंद ने भिक्षुओं और उपासकों से कहा कि पंचशील एक ऐसा कर्तव्य है, जिसे हर व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। इसका ईमानदारी से पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी गलत रास्ते पर नहीं भटकता। डा. विक्कू उपनंद ने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं कोई संकुचित धर्म नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.