कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बुद्ध कथा के आठवें दिन कथा वाचक ने भगवान बुद्ध के बताए शीलों का पालन करने एवं मध्यम मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचशील का पालन करने से लोगों में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कवि पर्यावरण प्रहरी हरगोविंद शाक्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बुद्ध कथा में कथा वाचक द्वारा तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण प्रहरी वरिष्ठ कवि हरगोविंद शाक्य हरि ने कहा कि भगवान बुद्ध के द्वारा शांति, करूणा, प्रेम और मैत्री से ही विश्व को युद्ध की विभीषिका से बचाया जा सकता है। सम्यक दृष्टि और सम्यक ज्ञान न होने से हम अपने रास्ते से भटक जाते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध की वंदना प्रस्तुत की। बौद्ध कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर पंच...