पंचशील अस्पताल को आयुष्मान योजना से हटाने को भेजा पत्र
सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका स्थित पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल को आयुष्मान भारत योजना के पैनल से हटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शासन को पत्र भेजा गया है। अस्पताल में 26 अप्रैल को एक वृद्ध की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामविलास को पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजनों ने 23 अप्रैल को पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप था कि जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों किडनी व लीवर खराब होने की बात कहकर तत्काल इलाज के नाम पर आयुष्मान कार्ड लगाने के बाद भी 50 हजार रुपये जमा कराए गए। आरोप था कि अगले दिन फिर 50 हजार रुपये मांगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.