लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान की ओर से मासिक शिवरात्रि पर मंगलवार को भव्य पंचवेदी रुद्राभिषेक किया गया। जानकीपुरम विस्तार नहर रोड स्थित महानंदा रिसॉर्ट में मुख्य आचार्य पुनीत दुबे, आचार्य निर्मल कुमार झा, पवन चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कराया। कलाकारों की ओर से शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, हनुमान जी समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भक्त झूम उठे और फूलों की होली खेली। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेंद्र मौर्या, पार्षद निशा तिवारी, मनोज तिवारी, सौरभ तिवारी, पूर्व पार्षद मुकेश शुक्ला, मनोज मिश्रा, अवधेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, कृष्ण कुमार लोधी, शेखर कश्यप, एआर तिवारी, विजय कुमार यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...