पंचवेदी गायत्री महायज्ञ में लोगों ने समर्पित की आहुतियां
पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। गायत्री परिवार जनपदीय ट्रस्ट की ओर से शहर के नकटादाना स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर विश्व के कल्याण एवं सुख शांति के लिए पंचवेदी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के लोगों ने आहुतियां समर्पित की। गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पीएल गंगवार ने बताया कि आज ही के दिन पतित पावनी मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण होने से लोगों में नवजीवन का संचार हुआ था। उसी भांति पूज्य गुरुदेव ने भागीरथी प्रयास कर अपनी तप, साधना व ज्ञान से दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन कर सद्प्रवृत्तियों का संवर्धन कर मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण करने के लिए व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.