गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बार काउंसिल आफ इंडिया की निगरानी में झारखंड बार काउंसिल का चुनाव 12 मार्च को संपन्न हुआ। 80% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे, झारखंड हाईकोर्ट से प्रतिनियुक्त पोलिंग ऑफिसर जलज तिवारी के अलावा संघ के सदस्य मृत्युंजय तिवारी, ओम प्रकाश चौबे, प्रवीण पांडेय और एसएन शुक्ला ने चुनाव संपन्न कराया। कैमरे की निगरानी में चुनाव हुआ। जिला अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची में 394 सदस्य हैं। उनमें शाम 5 बजे तक 307 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 80% सदस्यों ने मतदान किया। झारखंड बार काउंसिल के होने वाले चुनाव में 100 प्रत्याशी थे। उनमें से 23 पदों के लिए मतदान होना था। इन्हीं 23 विजय उम्मीदवारों में से झारखंड बार काउंसिल के लिए विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.