अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या संवाददाता। कैंट थाना पुलिस ने लगभग एक सप्ताह पूर्व सरयू किनारे जमथरा क्षेत्र में आकार ले रहे पंचवटी निलयम में हुए विवाद और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रकरण में पुलिस ने चोटिल सुरक्षा गार्ड का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में निलयम पंचवटी में एग्रीक्लचर हेड के पद पर तैनात राकेश कुमार पुत्र बाबुलाल निवासी बरौना,थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ का आरोप है कि वह शाम को पीछे वाले गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड अवेन्द्र पाठक को ड्यूटी बताने गया तो उसने शिफ्ट इंचार्ज के आदेश पर ही दूसरी जगह पर ड्यूटी पर जाने की बात कहीं और विवाद पर उतारू हो गया। गाली गलौज के बाद डंडे से मारा। उसके भतीजे ने डंडे से मारने का प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.