सीतापुर, मार्च 12 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। क्षेत्र के संत शिरोमणि मौनी बाबा की तपस्थली पारा कुटी में गुरुवार को पंचवटी धाम पलवल हरियाणा पीठाधीश्वर जगद्गुरु अनुभवानंद द्वाराचार्य महराज के आगमन से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा व्यास राम सहारे दास व आचार्य दीपक मिश्रा के नेतृत्व में बैंड बाजे व ढ़ोल मंजीरे के साथ उनका स्वागत हुआ। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी सहित अन्य भक्तों ने उनका माल्यार्पण किया। उन्होंने भगवान हनुमान व अन्य देवी देवताओं की पूजा कर संत शिरोमणि मौनी बाबा को याद किया। इस दौरान आचार्य दुर्गेश मिश्र, हरिहर दत्त शास्त्री, राम सहारे मिश्र, जगन्नाथ प्रसाद दीक्षित, दीपक मिश्र, राजेश मिश्र, विवेक शुक्ल, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...